CIBIL Score कैसे बढ़ाएं? 2026 में 750+ CIBIL Score करने के आसान तरीके
परिचय
आज कल लोगो को EMI के जरिये सामान खरीदना काफ़ी आसान हो गया है जिसके चलते कई लोग मेहंगे फ़ोन, Bike AC Fridge जैसी चीजे खरीद लेते हैं लेकिन कई लोग सिर्फ दिखाओ में महंगे सामान EMI पर खरीद लेते हैं पर जब EMI भरने का समय आता है तब मुश्किल हो जाता है जिसके चलते अगर उनका एक भी EMI छूटा तो वह सीधा उनके सिविल पर असर करता है फिर जब उन्हें कभी इमरजेंसी में लोन लेना होता है तब वो किसी बैंक में जाते हैं तब उन्हें यह कह कर लोन रिजेक्ट कर दिया जाता है कि आपका CIBIL Score कम है तब उन्हें यह समझ नहीं आता की अब उनका CIBIL Score कैसे बढ़ेगा तो हम आज आपको बताएंगे कि आपका CIBIL Score कैसे बढ़ाएं 2026 में ? आज हम इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि |
- Cibil Score क्या होता है ?
- 750+ Cibil Score होना क्यों जरूरी है ?
- Cibil Score कैसे बढ़ाएं ?
- Cibil Score बढ़ाने में कितना समय लगता है ?
- Sibil Score कम होने के मुख्य कारण ?
- Cibil Score कितना अच्छा माना जाता है ?
- Cibil Score free मैं कैसे चेक करें ?
Cibil Score क्या होता है ?
आमतौर पर लोग इंटरनेट पर सर्च करते हैं कि Cibil Score क्या होता है तो आप सभी को बता दो की Cibil Score का यही मतलब होता है कि यह आपके फाइनेंशियल लेने देन का पूरा रिकॉर्ड होता है जिसमें आपका सभी Loan Credit card इसमें आपका पूरा आंतरिक लेनदेन का लेखा-जोखा देखा जा सकता क्रेडिट ब्यूरो के मुताबिक सिविल स्कोर का एक रेंज होता है जो 300 से 900 के बीच होता है जिसमें सबसे खराब और सबसे अच्छा इस प्रकार होता है
1. सबसे अच्छा
यह Cibil score 750 से 900 के बीच होती है इसमें बैंक आपको आसानी से loan credit card दे देता है इसमें आपको जल्दी अप्रूवल और कम ब्याज दर मिलता है
2. अच्छा
इसमें आपका Cibil Score 700 से 750 के बीच में होता है जिससे आपको लोन आसानी से मिल जाते हैं पर पहले से कुछ ज्यादा ब्याज आपको देना पड़ सकता है क्योंकि हर बैंक का अपना अपना terms and condition है
3. औसत
इसमें आपका Cibil Score 650 से 699 के बीच होता है और जब आप बैंक में लोन लेने के लिए जाते हैं तो बैंक बहुत सोच विचार कर 𝗟𝗼𝗮𝗻 देता है और ब्याज दर ज्यादा उसूलता है
4. ख़राब
इसमें आपका Cibil Score 300 से 650 के बीच होता है आमतौर पर कोई भी बैंक इतने कम सिविल पर लोन नहीं देते हैं पर कुछ बैंक NBFC ऐसे भी हैं जो इतने कम सिविल पर भी लोन दे देते हैं पर ब्याज दर 9% से लेकर 40% तक ले सकते हैं मेरी सलाह यह है कि जिनका भी Cibil Score से 650 से काम है वह अभी लोन के लिए अप्लाई ना करें पहले अपना सिबिल स्कोर बढ़ाने पर ध्यान दें कुछ जरूरी आपका Cibil Score 750 तक कर सकते हैं जो आगे बताई गई है
750+ Cibil Score क्यों जरूरी है ?
आज कल सभी Bank और NBFC सिर्फ आपका पर्सनालिटी और documents को देखकर loan नहीं देती आप कितने भी अच्छे क्यों ना हो वह बस आपका Cibil Score credit history ही देखते हैं अगर आपका Cibil Score 750+ है तो आपको किसी भी बैंक से personal Loan, business loan, home loan, property loan, credit card,Two wheeler loan, ये सब आपको आसानी से मिल जाता है और आपको कम ब्याज दर देना पड़ता है
Cibil Score कैसे बढ़ाएं ?
आजकल सभी लोग यह सोचते हैं कि मेरा Cibil Score कैसे बढ़ेगा तो मैं आपको बता दूं कि Cibil Score ऐसे रातों रात नहीं बढ़ता है आपको लगता है कि आप टाइम से EMI जमा किए हैं और आपको Cibil Score बढ़ गया ये जरुरी नहीं है इसके साथ-साथ आपको और भी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं जैसे टाइम पर EMI जमा करें Credit Card के limit का 30% ही उपयोग करें Date से पहले Credit Card का बिल भरे और और बार-बार Loan या Credit Card अप्लाई करने से बचे जब भी आप Loan या Credit Card के लिए किसी BANK या APP में अप्लाई करते हैं तो वह लोग Hard Cibil Score चेक करते हैं जिससे आपके सिविल पर दबाव पड़ता है और सिविल स्कोर कम होने के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं इन सबसे आपको बचना चाहिए और बार-बार अपना सिबिल स्कोर चेक करते रहे क्योंकि कई बार आपके क्रेडिट हिस्ट्री में कोई फेक लोन क्रेडिट कार्ड दिखाई दे सकता है और यह भी चेक करें की आप जिस भी बैंक या एनबीएफसी से लोन क्रेडिट कार्ड या कोई भी EMI पर सामान लिए हैं जब आप EMI जमा करते हैं तो क्या वह बैंक हर महीने क्रेडिट ब्यूरो को इसकी जानकारी देता है या नहीं यह जरूर चेक करें
Cibil Score बढ़ने में कितना समय लगता है ?
आपका Cibil Score ऐसे रातों-रात तक कुछ दिन में नहीं बढ़ता इसमें आमतौर पर 30 से 45 दिन का समय लग सकता है अगर आपने टाइम पर ईएमआई भारी है उसे कैसे में लेकिन 1 अप्रैल 2026 से RBI के नई गाइडलाइन के अनुसार अब आपका Cibil Score हर 7 दिन में अपडेट होगा जिससे आपकी वित्तीय गतिविधि आपको अपने क्रेडिट रिपोर्ट में हर हफ्ते देखने को मिलेगा इसका एक फायदा भी है और एक नुकसान भी है फायदा यह है कि आपको हर हफ्ते अपडेट देखने को मिलेगा लेकिन नुकसान यह है कि अगर गलती से आपका एक भी EMI मिस हुआ तो नेगेटिव भी आपको अपने रिपोर्ट में जल्दी देखने को मिलेगा
Cibil Score कम होने के मुख्य कारण ?
सिबिल स्कोर कम होने के कारण कुछ इस प्रकार हैं :
- Late EMI भरना
- Credit card bill टाइम पर न भरना
- एक साथ कई लोन APP या बैंक अप्लाई करना
- Loan default करना
- दूसरे का ग्रांटर बनना
- बार-बार क्रेडिट कार्ड का 30% से ज्यादा यूज़ करना
Cibil Score Free में कैसे चेक करें
आजकल मार्केट में बहुत सारे ऐसे Tool मिल जाएंगे जीसमें से ज्यादा तर Tool पेड ही है पर आपको कुछ टूल ऐसे भी मिल जायँगे जिन पर आप फ्री में अपना Cibil Score free में चेक कर सकते हैं उनमें से है Google pay phone pay Paytm Paisa Bajar Bank Bajar आप क्रेडिट ब्यूरो के ऑफिशल वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं जैसे CIBIL, EXPERIAN, EQUIFAX पर यह सब आपको महीने में केवल एक बार ही चेक करने का ऑप्शन देते हैं पर अगर आप थोड़े से पैसे खर्च कर सकते हैं तो आप olka AI Plus और PaisaBazaar, BankBazaar के ओर जा सकते हैं इसमें आपको हर महीने केवल 99 रुपए में सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप हर हफ्ते CIBIL Score चेक कर सकते हैं और अगर आपके क्रेडिट रिपोर्ट में कुछ गलत जानकारी अपडेट हो गई हो तो उसे आप सही भी करवा सकते हैं उनकी टीम आपकी मदद करती है
FAQs
1. क्या Credit Card बंद करने से सिविल स्कोर घटता है
Credit card बंद करने का असर आपकी credit profile पर निर्भर कर सकता है। विशेष रूप से पुराने account को बंद करने से आपकी credit history और available credit प्रभावित हो सकती है। इसलिए सिर्फ score बढ़ाने के लिए पुराना card बंद करने का फैसला नहीं करना चाहिए।
3. क्या Loan लेने से CIBIL Score बढ़ता है?
सिर्फ loan लेने से CIBIL Score अपने आप नहीं बढ़ता। अच्छी credit history बनाने के लिए loan की EMI और अन्य dues को समय पर चुकाना जरुरी है
3. क्या CIBIL Score check करने से कम होता है?
अपना CIBIL Score खुद check करने से score कम नहीं होता। CIBIL के अनुसार खुद से चेक करने पर आपके score पर कोई impact नहीं पड़ता।
निष्कर्ष
अगर आपका सवाल है CIBIL Score कैसे बढ़ाएं तो इसका जवाब किसी एक shortcut में नहीं है। CIBIL Score बेहतर करने के लिए आपको अपनी credit habits को लंबे समय तक सही रखना होगा।
समय पर EMI और credit card bill भरना, credit utilization कम रखना, बार-बार loan applications से बचना और अपनी CIBIL Report में गलतियों को समय पर सुधारना आपकी credit profile को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।


